1. Senior BJP leader Anandiben Patel took oath as Gujarat's first woman chief minister at the head of a 21-member ministry.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता आनंदीबेन पटेल ने गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 21 सदस्य हैं।
2. Former IB chief Rajiv Mathur took over as the new Chief Information Commissioner in the Central Information Commission.
पूर्व आईबी प्रमुख राजीव माथुर ने केन्द्रीय सूचना आयोग में नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
पूर्व आईबी प्रमुख राजीव माथुर ने केन्द्रीय सूचना आयोग में नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
3. A milestone has been achieved in the field of aviation safety when CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL), Bangalore and India Meteorological Department (IMD) signed a partnership agreement for joint production of Drishti system.
सीएसआईआर नेशनल एयरोस्पेmस लेबोरेट्रीज (सीएसआईआर-एनएएल) बंगलौर और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा विमानन सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वtपूर्ण उपलtब्धि अर्जित की है। दोनों ने दृष्टि प्रणाली के संयुक्तख उत्पाईदन के लिए भागीदारी समझौते पर हस्ता क्षर किए हैं।
4. As many as nine Indian firms have made it to the Forbes World's 100 most innovative growth companies list, which has been topped by New Zealand software accounting firm Xero.
फोर्ब्स की दुनिया की 100 नवोन्मेषी विकास कंपनियों की सूची में 9 भारतीय कंपनियों शामिल हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की साफ्टवेयर अकाउंटिंग फर्म जेरो पहले नंबर पर है।
5. The 2014 edition of the ‘SIMBEX 14’ series of annual bilateral naval exercises between the Indian Navy (IN) and the Republic of Singapore Navy (RSN), is being conducted in the Andaman Sea from 22 May to 28 May 14.
भारतीय नौसेना (आईएन) और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) के बीच वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास की सिमबैक्स 14 श्रेणियों का 2014 संस्करण अंडमान समुद्र में 22 मई से 28 मई तक आयोजित किया जा रहा है।
6. The Agence Francaise de Developpement (AFD) is extending a Line of Credit (LoC) of Euro 100 million to M/s Indian Renewable Energy Development Agency Ltd. (IREDA) to be utilized for financing Renewable Energy and Energy Efficiency projects in India.
एजेन्स फ्रेंकैस डे डेवल्पमेंट (एएफडी) भारत में नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा निपुणता परियोजना को वित्तीय सहायता में प्रयोग हेतु मैसर्स भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) को यूरो 100 मिलियन का लाइन ऑफ क्रेडिट उपलब्ध करा रहा है।
7. Foreign direct investment into India grew 8 per cent year-on-year to $24.3 billion in 2013-14, according to the Department of Industrial Policy and Promotion (DIPP) data.
वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 8 प्रतिशत बढ़कर 24.3 अरब डालर हो गया। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने यह आंकड़े दिये हैं।
8. Moving closer towards doing away with banking secrecy practices, Switzerland has started ground work for implementation of automatic exchange of information on tax matters.
बैंकिंग गोपनीयता में ढील देने की दिशा में कदम उठाते हुए स्विट्जरलैंड ने कर मामलों पर सूचना के स्वत: आदान प्रदान व्यवस्था को क्रियान्वित करने के लिये जमीनी कार्य शुरू कर दिया है।
9. India's steel production grew by 5.3 per cent in April outpacing the world's average growth of 1.7 per cent, World Steel Association (WSA) said.
विश्व इस्पात संघ (डब्ल्यूएसए) ने कहा कि अप्रैल में भारत की इस्पात उत्पादन वृद्धि 5.3 प्रतिशत रही जबकि इस दौरान वैश्विक औसत वृद्धि दर 1.7 प्रतिशत रही।
10. Marking the biggest consolidation in e-commerce space in India, homegrown e-retailer Flipkart has acquired online fashion retailer Myntra in estimated Rs 2,000 cr deal.
घरेलू ई-रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ने देश के ई-कामर्स क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिन्त्रा का अधिग्रहण किया है। यह सौदा करीब 2,000 करोड़ रपये में हुआ है।
