Widgets

Current Affair of 18 May 2014 in Hindi and English

1. Prime Minister Manmohan Singh resigned, capping a 10-year tenure of two UPA governments that has been brought to an end by a shattering defeat in the Lok Sabha
संप्रग सरकार की दस साल तक अगुवाई करने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।


2. Taiwan's parliament has approved, what it called, a rich man's tax on nearly 10,000 of the island's wealthiest people in a bid to narrow the widening income gap.
ताइवान की संसद ने आय के बढ़ते अंतर को कम करने के लिए सबसे धनी 10,000 व्यक्तियों पर धनी व्यक्ति कर लगाने की स्वीकृति दे दी है।


3. Sikkim Chief Minister Pawan Chamling is set for a consecutive fifth term beating the record set by Jyoti Basu in West Bengal.
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग लगातार पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।


4. Seeking to promote collaborative research in the areas of aviation and railway engineering, Indian Institute of Technology, Roorkee (IIT-R) has inked an agreement with the University of Southampton based in UK.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की :आईआईटी.आर: ने उड्डयन और रेलवे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सहयोगात्मक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के प्रयास में ब्रिटेन के यूनीवर्सिटी आफ साउथंप्टन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।


5. Hotel Leelaventure Founder C P Krishnan Nair - known as the grand old man of Indian hospitality industry - passed away.
होटल लीलावेंचर के संस्थापक सी पी कृष्णन नायर का निधन हो गया।





6. The BJP Parliamentary Party will meet on May 20 to formally elect Narendra Modi as its leader, a formality before his appointment as Prime Minister.
नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से पहले की औपचारिकता पूरी करने के लिए भाजपा संसदीय दल 20 मई को होने वाली अपनी बैठक में उन्हें अपना नेता चुनेगा।भाजपा संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।


7. The Indian men's team completed the formalities with a 108-32 win over Maldives to be crowned the champions of the third South Asian Basketball Association Championship.
भारतीय पुरूष टीम ने मालदीव को 108-32 से हराकर तीसरी दक्षिण एशियाई बास्केटबाल संघ चैम्पियनशिप जीत ली ।


8. Around 60 lakh voters opted for the ‘None of The Above’ (NOTA) option, more than the votes secured by 21 parties, in this Lok Sabha polls where it was introduced for the first time in any parliamentary election.
वर्तमान लोकसभा चुनाव में करीब 60 लाख मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया तथा ऐसे वोटों की संख्या 21 दलों को मिले वोटों से भी अधिक है। नोटा को इस लोकसभा चुनाव में पहली बार शुरू किया गया था।


9. Olympic legend Michael Phelps stepped up his return to competitive swimming with a 100m butterfly triumph at the Charlotte Grand Prix.
ओलंपिक धुरंधर माइकल फेल्प्स ने चालरेट ग्रां प्री की 100 मीटर बटरफ्लाय स्प्र्धा में जीत के साथ प्रतिस्पर्धी तैराकी में वापसी की ।


10. The technology titans behind the top two smartphone platforms in the world called a truce in a long-running patent war.
दुनिया की दो दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियां प्लेटफार्म पेंटेट के मामले में लंबे समय से चल रहे आपसी पेटेंट विवाद को समाप्त करने पर सहमत हो गयी हैं।

Recent Posts on MJI