प्रश्न
1: भारत में 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं और प्रत्येक एक सदस्य को
चुनता है। इन निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को कौन सीमांकित करता है।
उत्तर : परिसीमन आयोग
संविधान के अनुच्छेद 82 के अधीन, प्रत्येक जनगणना के पश्चात् कानून द्वारा संसद एक परिसीमन अधिनियम को अधिनियमित करती है। अधिनियम का होने के पश्चात् केन्द्रीय सरकार एक परिसीमन आयोग का गठन करती है। परिसीमन आयोग परिसीमन अधिनियम के उपबंधों के अनुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सीमाओं को सीमांकित करता है। निर्वाचन क्षेत्रों का वर्तमान परिसीमन 1971 के जनगणना आँकड़ों पर आधारित है। द सन् 2000 के बाद पहली जनगणना होने तक निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन न करने के लिए भारत के संविधान को विशेष रूप से 1976 में संशोधित किया गया था। इस प्रकार 1971 की जनगणना के आधार पर बनाए गए निर्वाचन क्षेत्र अभी चल रहे हैं।सन् 2001 की जनगणना के आँकड़े 31 दिसम्बर 2003 को जारी कर दिए गए थे। इन आँकड़ों को उपयोग में लाते हुए एक नयी परिसीमन प्रक्रिया जारी है।
प्रश्न 2: लोक सभा में विभिन्न राज्यों के स्थानों के आबंटन का मुख्य आधार क्या है ?
उत्तर : राज्यों की जनसंख्या।
जनसंख्या लोकसभा में स्थानों के आबंटन का आधार है। यथासंभव जनगणना आँकड़ों के अनुसार जनसंख्या के अनुपात में प्रत्येक राज्य को लोक सभा में प्रतिनिधित्व प्राप्त होता है।
प्रश्न 3: क्या लोक सभा में किसी विशेष वर्ग के लिए कोई आरक्षण है ?
उत्तर : हाँ।
लोक सभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जन जातियों के लिए स्थानों का आरक्षण है। इसमें भी जनगणना आँकड़ों को ध्यान में रखा जाता है।
प्रश्न 4: यह आरक्षण किस आधार पर किया जाता है ?
उत्तर : लोक सभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जन जातियों के लिए आरक्षण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 3 के साथ पठित संविधान के अनुच्छेद 330 के अधीन संबंधित राज्य में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जन जातियों की जनसंख्या और कुल जनसंख्या के अनुपात के आधार पर किया जाता है।
प्रश्न 5: लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए कितने स्थान आरक्षित हैं?
उत्तर : 79
लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए 79 स्थान आरक्षित हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की प्रथम अनुसूची में इनका राज्य-वार ब्यौरा दिया गया है।
प्रश्न 6: लोक सभा में अनुसूचित जन जातियों के लिए कितने स्थान आरक्षित हैं ?
उत्तर : 41
लोक सभा में अनुसूचित जन जातियों के लिए 41 स्थान आरक्षित हैं। लोक प्रतिनिधित्व, 1950 की प्रथम अनुसूची में इनका राज्य-वार ब्यौरा दिया गया है।
प्रश्न 7: लोक सभा में न्यूनतम स्थानों वाले राज्य कौन से हैं ?
उत्तर : लोक सभा में निम्नलिखित राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों में केवल एक-एक स्थान है:-मिज़ोरम नागालैंड सिक्किम अंडमान और निकोबार द्वीप चंडीगढ़ दादरा और नागर हवेली दमण और दीव लक्षद्वीप पाण्डिचेरी
प्रश्न 8: भारत में कितने राज्य हैं ?
उत्तर : 29
भारत में 29 राज्य हैं, यथा - आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखण्ड, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल और पश्चिमी बंगाल।
प्रश्न 9: भारत में कितने संघ राज्य क्षेत्र हैं ?
उत्तर : 7
भारत में 7 संघ-राज्य क्षेत्र हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दादरा और नागर हवेली, दमण और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पाण्डिचेरी।
प्रश्न 10: प्रत्येक राज्य में एक विधान सभा होती है, परन्तु सभी संघ राज्य क्षेत्रों के मामले में ऐसा नहीं है। कौन से संघ राज्य क्षेत्रों में विधान सभा है?
उत्तर : सात संघ राज्य क्षेत्रों में से केवल दिल्ली और पाण्डिचेरी में विधान सभाएं हैं।