Widgets

Top 10 Current Affair of 24 May 2014 in Hindi and English

1. Three-time Chief Minister of Nagaland, Neiphiu Rio, resigned from the chair along with his council of ministers.

तीन बार नगालैंड के मुख्यमंत्री रहने वाले नेफियू रियो ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

2. T R Zeliang of Naga People's Front was appointed as the new Chief Minister of Nagaland following the resignation of Neiphiu Rio from the post.

नगा पीपुल्स फ्रंट के टी आर जिलियांग को निफयू रियो के इस्तीफे के बाद नगालैंड का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

3. Thailand's army chief Prayuth Chan-ocha has declared himself as acting prime minister.

थाईलैंड के सैन्य प्रमुख प्रयुथ चान-ओछा ने खुद को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री घोषित कर दिया है।

4. A poor cotton farmer's son from Maharasthra's Vidarbha region has been named in the Forbes list of top 40 CEOs in Middle-East countries, announced recently by Forbes.

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कपास की खेती करने वाले किसान के बेटे को फोर्ब्स की ओर से जारी मध्य-पूर्व के प्रबंध निदेशकों की सूची में शीर्ष 40 में स्थान दिया गया है। यह घोषणा हाल ही में फोर्ब्स ने की है।

5. The bipartisan American Sikh Congressional Caucus has announced the appointment of John Garamendi and Patrick Meehan as its new co-chairs.

द्विदलीय अमेरिकी सिख कांग्रेसी कॉकस ने अपने नए सह-अध्यक्षों के रूप में जॉन ग्रैमेंडी और पैट्रिक मीहन की नियुक्ति की घोषणा की है।

6. Global foods and beverages major PepsiCo will source cashew from small farmers in Maharashtra under its new partnership with the Clinton Foundation.

प्रमुख वैश्विक खाद्य एवं पेय कंपनी पेप्सिको ने महाराष्ट्र के छोटे किसानों से काजू खरीदने के लिए क्लिंटन फाउंडेशन के साथ गठबंधन किया है।

7. The University of South Florida's Patel College of Global Sustainability (PCGS) has awarded its first Eminent Global Scholar in Sustainability Award to Rajendra Pachauri, chair of the UN Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC).

दक्षिण फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के पटेल कॉलेज ऑफ ग्लोबल सस्टैनबिलिटी (पीसीजीएस) ने अपने पहले एमीनेट ग्लोबल स्कॉलर इन सस्टैनबिलिटी अवार्ड से राजेंद्र पचौरी को सम्मानित किया है। पचौरी, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की अंतरसरकारी समिति (आईपीसीसी) के अध्यक्ष हैं।

8. State-owned power equipment maker Bhel has commissioned all the four units of the 520 MW Parbati hydro electricity project in Himachal Pradesh.

बिजली संयंत्रों के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी भेल ने हिमाचल प्रदेश में 520 मेगावाट की पार्बती पनबिजली परियोजना की सभी चार इकाइयांे का परिचालन शुरू कर दिया है।

9. India's oldest Test cricketer Madhav Mantri, maternal uncle of the legendary Sunil Gavaskar, died - See more at:

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के मामा माधव मंत्री का निधन हो गया ।

10. Private businesses in India and Israel need to strengthen cooperation as both the nations have committed to building vibrant and strong hi-tech economies, Indian Ambassador to Israel Jaideep Sarkar has said.

भारत और इस्राइल की निजी कंपनियों को आपस में सहयोग बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि दोनों ही देश गतिशील और मजबूत उच्च प्रौद्योगिकी वाली अर्थव्यवस्था बनाने में लगे हैं। यह बात इस्राइल में भारत के राजदूत जयदीप सरकार ने कही है।

Recent Posts on MJI